इंदौर. चंदननगर में उपद्रव के दूसरे दिन घरों में खौफ रहा तो गलियों में पुलिस ही दिखाई दी। गंगा कॉलोनी, नंदन नगर, राज नगर, श्रीराम नगर, चौहान नगर, गीता नगर में लोग घरों में कैद होकर रह गए। पहले दिन विफल रही पुलिस ने दूसरे दिन लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया। रैपिड एक्शन फोर्स का चप्पे, चप्पे पर पहरा था। राज मोहल्ला चौराहा और फूटी कोठी चौराहा से धार रोड तरफ किसी को नहीं जाने दिया गया। कफ्र्यू में गुरुवार को भी ढील नहीं मिलेगी।
40 से ज्यादा दंगाइयों की हुई पहचान
चंदननगर पुलिस ने मंगलवार की घटनाओं में दर्ज पांच प्रकरणों में वीडियो फुटेज के आधार पर ढूंढ-ढूंढ़कर करीब 40 आरोपियों के नाम एफआईआर में दर्ज किए हैं।
रिक्शा मालिक का सीधा लिंक
पहला प्रकरण मवेशी काटने वाले मामले में पशु क्रूरता व धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ के मामले में दर्ज हुआ है। इसमें चार-पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस को मौके से एक रिक्शा भी मिला था लेकिन उसका मालिक अब तक नहीं मिला है। माना जा रहा है कि उसका घटना से सीधा लिंक है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। चक्काजाम में 15 की पहचान
दूसरा प्रकरण चक्काजाम करने के मामले में दर्ज किया गया है। इसमें दोनों समुदाय के लोगों की पहचान वीडियो रिकॉर्डिग के आधार पर की गई है और 15 के लगभग नामजद आरोपी बनाए गए हैं। इनकी तलाश की जा रही है। यह लोग घरों पर नहीं मिले हैं।
तीसरा प्रकरण सिपाही देवेश को गोली मारने के मामले में प्राणघातक हमले की धारा में दर्ज किया है। इसमें शासकीय कार्य में बाधा की धाराएं भी लगाई गई हैं। इसमें भी कुछ आरोपी नामजद हैं।
Post A Comment: