कैसी महिला देती हैं पति को धोखा दांतों की बनावट से जानिए

Share it:

उज्जैन। दांत न केवल खाना खाने के लिए जरुरी है बल्कि ये आपके चेहरे को एक परफेक्ट लुक भी देते हैं। अगर दांतों का आकार-प्रकार ठीक न हो तो कई भार व्यक्ति हीन भावना से ग्रसित भी हो जाता है। किसी की मुस्कुराहट की खूबसूरती भी काफी हद तक उसके दांतों पर निर्भर करती है। 
जिसके दांत सुंदर व आकर्षक होते हैं उसकी एक मुस्कान किसी को भी सम्मोहित करने के लिए काफी होती है। समुद्र शास्त्र के अनुसार दांत देखकर किसी व्यक्ति के स्वभाव और चरित्र के बारे में भी आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है।
 -
 जिन स्त्रियों के दांत ऊंचे होते हैं, वे तर्क देने वाले होती हैं इनसे तर्क में जीतना कठिन होता है। ये बोलती बहुत हैं और अपने सामने किसी की नहीं चलने देती। इस कारण ऐसी स्त्रियों की परिवार में कम ही बनती है। कई बार ये अपने पति के अलावा दूसरे पुरुषों से संबंध भी रखती हैं। ये अपने पति को धोखा देने में बिल्कुल भी नहीं हिचकती। इनका चरित्र समझना बहुत ही कठिन होता है। ये कभी हंसमुख तो कभी बहुत गुस्सैल स्वभाव की हो जाती हैं।
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के दांत सीधे और सपाट रेखा में होते हैं वह व्यक्ति 
धनवान होते हैं अपने जीवन में बहुत यश व कीर्ति प्राप्त करते हंै। ऐसे लोग किसी के अधीन नहीं रहते। मालिक बनकर दूसरों पर हुक्म चलाना इन्हें अच्छा लगता है। अपने परिचितों व रिश्तेदारों के प्रति इनका स्वभाव बहुत सौम्य होता है। इन्हें दिखावा करना पसंद होता है। 
काले व आड़े-तेड़े दांत वाले व्यक्ति सबसे पहले अपना हित सोचने वाले होते हैं ऐसे लोग दोहरे स्वभाव के होते हैं। इनका स्वभाव स्वार्थी प्रवृत्ति का होता है। अपना हित साधने के लिए ये किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं और मतलब निकलते ही उसे छोड़ देते हैं। ये लालची स्वभाव के भी होते हैं। कभी-कभी ये ऐसी हरकत कर देते हैं कि बाद में इन्हें भी शर्मिदा होना पड़ता है। 
समुद्र शास्त्र के अनुसार बत्तीस दांत वाले व्यक्ति बहुत ही भाग्यवान होते हैं और इनका स्वभाव भी सौम्य होता है। ये सभी से जल्दी से घुल-मिल जाते हैं। ये इमोशनल किस्म के लोग होते हैं जो जल्दी ही किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। इस कारण इन्हें कभी-कभी धोखा भी खाना पड़ता है। इनका भाग्य उज्जवल होता है।
 जिस व्यक्ति के दांत एक दूसरे से अलग-अलग होते हैं तो वह व्यक्ति दूसरों के धन पर ऐश करते हैं। कई बार ऐसे लोगों को अपनी पैतृक संपत्ति भी मिल जाती है और ये जीवन भर उसी पर अपना निर्वाह कर लेते हैं। ये बहुत खर्चीले किस्म के होते हैं लेकिन अपनी जेब से खर्च करना इन्हें अच्छी नहीं लगता।
 जिन लोगों केमसूड़े काले होते हैं वो बहुत चतुराई से अपना काम निकालने वाले होते हैं, साथ ही ऐसे लोग झगड़ालु स्वभाव के होते हैं। ऊपर से दिखने में ये बहुत ही सौम्य लगते हैं लेकिन अंदर से ये बहुत ही कूटनीतिज्ञ होते हैं। ये अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
Share it:
News Desk

Pradeshik Jan Samachar

अपना MP

उज्जैन।

धर्म समाचार

Post A Comment:

Also Read

शराब के ठेको से सरकार का राजस्व हुआ कम

6 बार टेडर प्रक्रिया अपनाई , एक बार कागज की रददी निकली, 126 करोड के बदले करीब 105 करोड मे 10 ग्रुप की 33 दुकानो के टें

www.pradeshikjansamachar.com