ममता बन गईं मुसलमान

Share it:
अहमदाबाद। फिल्म ‘घातक’ से चर्चा में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की हाल ही में विक्की गोस्वामी के साथ शादी की खबर आई थी।

अब ममता एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि ममता ने इस्लाम धर्म अंगीकार कर लिया है और वे पति विक्की गोस्वामी के साथ केन्या में रह रही हैं।

उल्लेखनीय है कि माफिया विजय आनंदगिरी गोस्वामी उर्फ विक्की गोस्वामी का बचपन से लेकर जवानी तक का सफर अहमदाबाद में ही बीता। अहमदाबाद के पालडी इलाके में स्थित लक्ष्मीकुंज सोसायटी के बंगला नं. 6 विक्की गोस्वामी का घर था। आज भी यहां विक्की का परिवार रहता है। हालांकि अब परिवार ने विक्की से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं।

युएई की पुलिस ने 1997 में ड्रग्स रखने के आरोप में विक्की को गिरफ्तार किया था। विक्की को 25 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उसके अच्छे बर्ताव और मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के चलते वह 5 सालों में ही बरी हो गया था।बताया जाता है कि विक्की जब जेल में था, तभी ममता कुलकर्णी ने उससे शादी कर ली थी। इनका अफेयर काफी पुराना है। विक्की जब जेल में था, तब उसका होटल बिजनेस ममता ही संभाला करती थी।ममता ने 1990 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। 90 के दशक में उन्होंने बोल्ड सींस देकर बॉलीवुड में खलबली मचा दी थी। इसी समय ममता ने एक मैग्जीन में टॉपलेस सीन भी दिया था, जिसकी बहुत चर्चा हुई थी।
ममता ने लगभग 11 साल तक बॉलीवुड में काम किया। इसके बाद वे अचानक ही फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थींममता के पति विक्की को जेल से रिहा करने का गोपनीय समाचार दक्षिण अफ्रीका के कई न्यूज चैनल्स में प्रमुखता से दिखाया गया था।
एक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार दुबई में आजीवन कारावास 25 वर्ष का होता है। लेकिन आरोपी इससे बचने के लिए अपील कर सकता है। इसमें आरोपी का अच्छा बर्ताव और कुरआन की आयतें पढ़ना सीखकर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने वाले व्यक्ति की सजा बहुत कम कर दी जाती है। विक्की ने इसी सजा से बचने के लिए मुस्लिम धर्म अंगीकार किया था। उसने जेल में ममता से मुस्लिम रीति-रिवाज से ही शादी की थी।विकी की दया याचना की अपील पर विरोधी पक्ष के वकील ने काफी मजबूत तथ्य पेश किए थे। वकील ने यहां तक कहा था कि यह एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी है। इसलिए उसे माफी नहीं मिलनी चाहिए। लेकिन इस्लाम धर्म अंगीकार कर लेने के चलते विक्की को 5 साल में ही जेल से रिहाई मिल गई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने उसे भारत लौटने का भी आजाद कर दिया था।सूत्रों के बताए अनुसार विक्त पिछले वर्ष दिसंबर माह में भारत आया था। लेकिन कुछ ही समय बाद वह केन्या चला गया था। हालांकि भारत में उसके खिलाफ ऐसे आपराधिक मामले दर्ज नहीं थे, जो उसे केन्या जाने से रोक सकते। बताया जा रहा है कि विक्की और ममता केन्या में ही रह रहे हैं।
Share it:

धर्म समाचार

बॉलीवुड

Post A Comment: