नहीं पहुंचा कोई बड़ा सितारा पिता की अंत्येष्टि में फूट-फूटकर रोई अनीता

Share it:
Image


                   एक्ट्रेस अनीता राज खुराना के पिता जगदीश राज खुराना का कल मुंबई में निधन हो गया। सन् 1928 में सरगोधा में (अब पाकिस्तान में) जन्मे जगदीश भी जाने-माने अभिनेता थे।

Image                      तकरीबन 144 फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा चुके जगदीश के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उनके दामाद के मुताबिक जगदीश श्वास संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और कल सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।
               85 वर्षीय अभिनेता ने 'ईमान धर्म', 'मजदूर', 'सिलसिला', 'गोपीचंद जासूस', 'बेशर्म' और 'आइना' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। 
Image
               जगदीश का कल दोपहर विले पार्ले स्थित शवदाहगृह में अंतिम संस्कार किया गया। अपने समय के मशहूर एक्टर रहे जदगीश के अंतिम संस्कार में ऋषि कपूर, सुरेश ओबरॉय, डेविड धवन, अर्जुन कपूर सहित बॉलीवुड की चुनिंदा हस्तियां ही मौजूद थीं। इनके अलावा उनके परिवार के सदस्य और कुछ नजदीकी अंत्येष्टि में थे। गौरतलब है कि सोशल इवेंट्स और पेज थ्री पार्टियों की रौनक बढ़ाने के लिए हर दम तैयार रहने वाले कई सितारे जगदीश राज के संस्कार से नदारद थे।
Share it:
News Desk

Pradeshik Jan Samachar

बॉलीवुड

No Related Post Found

Post A Comment:

Also Read

मतदान को सफल बनाने के लिए एक कविता श्री गामड़

 मतदान करे हम*  आओ हम सब मतदान करे। मिलकर सब मतदान करें।।   आओ हम अपना फ़र्ज निभायें।आओ हम सब मिल मतदान क

www.pradeshikjansamachar.com