मिरानशाह। पाकिस्तानी तालिबान का कमांडर असमतुल्लाह शाहीन भित्तानी उत्तरी वजीरिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों की गोली से मारा गया है। यह जानकारी उसके परिवार के सदस्यों ने सुरक्षा अधिकारियों को दी। उत्तरी वजीरिस्तान पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ माना जाता है।0
असमतुल्लाह शाहीन उन बीस तालिबान कमांडरों में से एक था, जिनकी तलाश पाकिस्तानी सेना कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख बीस हजार डालर का इनाम 2009 से घोषित था।
असमतुल्लाह शाहीन को हकीमुल्ला मसूद के मारे जाने के बाद पाकिस्तान तालिबान का अंतरिम प्रमुख चुना गया था। शाहीन के हमलावरों ने उसकी कार पर उस समय हमला किया जब कार दरगाह मंडी से गुजर रही थी। इस हमले में कार के ड्राइवर और गार्ड की भी मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों ने उसकी हत्या की पुष्टि की है।

This is a thoughtful and informative article. I appreciate the detailed explanation and the effort you made to provide readers with helpful information. Madhur Day Panel Chart
जवाब देंहटाएं