आज झाबुआ में आयोजित स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु ऋण वितरण के कार्यक्रम में उपस्थित समूह की बहनों से संवाद किया। सांसद गुमान सिंह डामोर ने

Share it:
आज झाबुआ  में आयोजित स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु ऋण वितरण के कार्यक्रम में उपस्थित समूह की बहनों से संवाद किया।  
माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के संवाद तथा वर्चुअल  उद्बोधन 
सुना । उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में महिलाओं का सम्मान कही नहीं होता है। जितना की भारत में महिलाओं का सम्मान मिलता है। नव दुर्गा उत्सव के दौरान महिलाओं का जो सम्मान देखनें को मिलता है। वह अपने आप में एक उदाहरण है। महिलाओं की हर काम में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इनका महत्व प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्य मंत्री ने अच्छी तरह से समझा है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहनों को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। पंड़ित दीनदयान उपाध्याय का सपना था कि हमारे समाज के अंतिम पंक्ति के लोग को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए इन लोगों को योजनाओं का लाभ सबसे पहले मिले ताकि वे योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में बदलाव कर सकें।
 हमारे जिले में 9 हजार 200 महिला स्व सहायता समूह में लगभग 1 लाख से अधिक महिलाएं जुडी हुई हैं। इन महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिये सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना लागू कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इतना ही नहीं ऐसी कई योजनाएं महिलाओं के हित के लिए क्रियान्वित की जा रही है। इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए। आर्थिक तंगी की सबसे बडी चुनौती यह है कि जिले में किसान वर्षा पर निर्भर है। रबी की खेती कम होती है। खेती के साथ-साथ यहां के लोग आस पडोस के राज्य में जाकर मजदूरी करते हैं। हमारा यह प्रयास रहेगा की जिले के लोग बाहर मजदूरी करने के लिए न जाए और जिले में ही उनकों काम मिल जाए। इसके लिए ऐसी परिस्थितियां निर्मित कि जावेगी। हमारी बहनों को आजीविका मिशन के माध्यम से आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएगें। इन स्व सहायता समूह के सदस्यों की समस्याओं का समाधान करके डिफाल्टर से बाहर निकालेगें। आजीविका मिशन के मैदानी अमले को आव्हान किया है कि वे महिला स्व सहायता समूह की संख्या बढाए। साथ ही महिला स्व सहायता समूह से अनुरोध किया की वे प्राप्त ऋण का सदुपयोग करें और समूह को आर्थिक दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए पूरा प्रयास करें। 
स्वीकृत ऋण का बहनों को प्रतीकात्मक चेक भेंटकर शुभकामनाएं दी।आज जिले के 199 महिला स्व सहायता समूह को3 करोड 24 लाख 98 हजार रूपये की ऋण राशि का वितरण किया ।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष  लक्ष्मण सिंह नायक कलेक्टर श्री रोहित सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीएम.एल.मालवीय, जुवानसिंह गुण्डिया ,अंकुर पाठक , अजय सिंह डामोर, मनोज अरोरा, नरेन्द्र राठौरिया ,आदि उपस्थित रहे। 

 
Share it:
News Desk

Pradeshik Jan Samachar

No Related Post Found

Post A Comment:

Also Read

साज रंग कुम्हार की तरह कच्ची मिट्टी को तराषने का कार्य करता है – यषवंत भंडारी

रंग संस्कार षिविर का हुआ शुभारंभ झाबुआ। साज रंग झाबुआ द्वारा आयोजित 16 दिवसीय रंग संस्कार षिविर का शुभारंभ सोमवार दे

www.pradeshikjansamachar.com