पल्स पोलियांे अभियान की उपलब्धि शत् प्रतिशत् रहा
पल्स पोलियांे अभियान की उपलब्धि शत् प्रतिशत् रहा
झाबुआ:-सघन पल्स पोलियों अभियान 2013 के प्रथम चरण 0 से 5 वर्ष तक के कुल 175897 बच्चों का लक्ष्य रखा गया था जिसके विरूद्ध 174357 बच्चों को दो बुॅंद पोलियों पिलाकर शत प्रतिशत् उपलब्धि प्राप्त की गयी है।
कलेक्टर जयश्री कियावत ने इस अभियान की शुरूआत रंगपुरा से बच्चों को अभियान दवाई पिलाकर की थी। अभियान में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पेटलावद क्षेत्र का लक्ष्य 36056 के विरूद्ध उपलब्धि 36439 रही जो 101.06 प्रतिशत है। थांदला क्षेत्र का लक्ष्य 30838 के विरूद्ध उपलब्धि 24843 रही जो 96.7 प्रतिशत है। मेघनगर क्षेत्र का लक्ष्य 27779 के विरूद्ध उपलब्धि 27674 रही जो शत् प्रतिशत है। कल्याणपुरा क्षेत्र का लक्ष्य 27692 था जिसके विरूद्ध उपलब्धि 27053 रहीं, जो कि 98 प्रतिशत है। रामा क्षेत्र का लक्ष्य 23426 के विरूद्ध उपलब्धि 22984 रहीं जो कि 98 प्रतिशत है। रानापुर क्षेत्र का लक्ष्य 23819 के विरूद्ध 23780 रही जो 99.84 प्रतिशत है। इसी तरह शहरी क्षेत्र झाबुआ का लक्ष्य 5900 के विरूद्ध 6332 रहीं है, जो शत्प्रतिशत है।
पल्स पोलियों अभियान में शत्प्रतिशत उपलब्धि पर कलेक्टर जयश्री कियावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनराजु एस. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. रजनी डावर जिला टीकाकरण अधिकारी, डाॅ. राहुल गणावा ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारी कर्मचारी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडियाॅ, सहयोगी संस्थाओं का अभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से राष्ट्रीय कार्यक्रम में सफलता प्राप्त हुई है।
Post A Comment: