इसी सप्ताह हुई थी 'ताजपोशी' ब्रिटिश PM की चहेती मंत्री की बोल्ड तस्‍वीरें लीक,

Share it:
लंदन. ब्रिटेन की राजनीति में एक बार फिर तूफान खड़ा हो गया है। इस बार विवादों के घेरे में देश की एम्‍प्‍लॉयमेंट मिनिस्‍टर एश्‍टर मैकवे हैं। ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन ने 45 वर्षीय मैकवे को इसी सप्‍ताह मंत्री बनाया, लेकिन वह ज्‍यादा दिन विवादों से नहीं बच सकीं। मैकवे की हॉट एंड सेक्‍सी फोटोज ब्रिटिश मीडिया के फ्रंट पेज हैं। ये तस्‍वीरें उस वक्‍त की हैं, जब मैकवे जीएमटीवी में एंकर के तौर पर काम किया करती थीं।
           मैकवे की ये सेक्‍सी तस्‍वीरें 1999 में खींची गई थीं। उस वक्‍त वह जीएमटीवी में एंकर हुआ करती थीं। लॉ से ग्रेजुएट मैकवे जीएमटीवी पर मॉर्निंग शो प्रेजेंट करती थीं। उन्‍होंने करीब 4 महीने एमन होल्‍म्‍स के साथ 'ब्रेकफास्‍ट शो' किया था। उस समय उनकी सहयोगी फिओना फिलिप मैटरनिटी लीव पर थीं। ऐसे में उनके लिए इतनी सुबह ऑफिस आना मुश्किल था, इसलिए शो की जिम्‍मेदारी मैकवे को मिल गई और उन्‍होंने पहले ही दिन पूरे ब्रिटेन को अंडरगारमेंट्स दिखा दिए। शो के पहले ही दिन यह कारनामा करने के बाद मैकवे रातोंरात सुर्खियों में आ गई थीं।                          
 सेक्‍सी फोटोशूट के पीछे की कहानी
एक सूत्र ने बताया कि ये तस्‍वीरें उस वक्‍त ली गईं, जब जीएमटीवी लोकप्रियता के शिखर पर था और उस समय एंकर्स के साथ फोटोशूट आम बात थी। मैकवे उस समय चैनल में नई थीं और यह जानते हुए कि फोटोशूट बेहद ग्‍लैमरस होगा, उन्‍होंने खुशी-खुशी हां कर दी थी। उनका फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर ने उस लम्‍हे को याद कर कहा-वह बहुत लवली, बेहद मददगार और जमीन से जुड़ी महिला रही हैं। मैकवे को फोटोशूट पसंद थे और वह अलग-अलग आउटफिट पहनती थीं। फोटोग्राफर ने कहा-ऐसा हो सकता है कि ये तस्‍वीरें देखकर उन्‍हें थोड़ा बुरा लगे, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए, वह इन तस्‍वीरों में कितनी खूबसूरत लग रही हैं। मैकवे बीबीसी और चैनल-5 के लिए भी काम कर चुकी हैं।  
            
ब्रिटिश मंत्री की रिलेशनशिप के किस्‍से
मैकवे ने ब्रिटेन की सत्‍तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के टिकट पर 2005 में पहली बार सांसद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। इसके बाद वह अगले आम चुनाव में खड़ी हुईं और जीत गईं। उनकी पार्टी के नेता डेविड कैमरन देश के प्रधानमंत्री बने और कंजरवेटिव पार्टी सत्‍ता में आ गई।                                                        
 अभी तक सिंगल हैं मिनिस्टर
मैकवे बीबीसी प्रोड्यूसर माल यंग और ब्रिटेन के कल्‍चरल मिनिस्‍टर एड वाइजे के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं, लेकिन उन्‍होंने अभी तक शादी नहीं की।                                                                                
चर्चा है कि...
मैकवे के बारे में बताया जाता है कि इस समय वह अपनी ही पार्टी के सांसद फिलिप के साथ लंदन स्थित फ्लैट में रहती हैं। फिलिप और मैकवे दोनों अपने रिलेशन को बहुत ही रूमानी बताते हैं। हालांकि, ये दोनों शादी कब करेंगे, इस बारे में उन्‍होंने कुछ नहीं कहा है।           
Share it:
News Desk

Pradeshik Jan Samachar

विदेश

No Related Post Found

Post A Comment:

Also Read

मतदाता जागरूकता दल गुजरात रवाना

झाबुआ- विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले से बाहर मजदूरी करने गए मजदूरों को मतदान के दिन

Unknown