21 जून को मण्डी प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा

Share it:
21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक योग कार्यक्रम होगा
झाबुआ 20 जून 16: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले में जिला स्तर पर कृषि उपज मण्डी परिसर पर प्रातः 6.00 बजे से प्रातः 8.00 बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधि एनजीओ, सामाजिक व्यावसायिक संगठन इस कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।
शरीर को स्वस्थ्य रखना है, तो हर व्यक्ति को योग क्रियाएॅ करना चाहिए। योग से शरीर एवं मन स्वस्थ रहता है। इस योग कार्यक्रम में सभी लोग सम्मिलित हो योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करना स्वैच्छिक है, 
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को जून को ऐसे होगा कार्यक्रम
अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विकासखण्ड एवं पंचायत मुख्यालयों पर 21 जून 2016 को योग कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमांे में स्कूलो शास./अशास स्कूलो विद्यार्थिगण काॅलेजो, योग संस्थाओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस., पुलिस कर्मियों, शासकीय सेवकों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता होगी। भारत सरकार ने प्रातः 06ः00 बजे से 8ः00 तक योग कार्यक्रम के लिए तय किया है, जिसमें सभी सहभागीगण आयोजन स्थल पर एकत्रित होगे एवं योग अभ्यास करेगे।
            अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में 21 जून 2016 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय वृहद योग कार्यक्रमका पूर्वाभ्यास आज 20 जून 2016 को प्रातः 06 से 08 बजे तक कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित किया गया। आयोजन में श्रीमती शकुन्तला डामोर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, एम.एस. सोलंकी जिला शिक्षा अधिकारी, जी.पी.ओढा अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक,एल.एन. प्रजापति जिला परियोजना समन्वयक सहित विद्यार्थियों एवं नागरिकगणो ने योगाभ्यास में सहभागिता की।
            मास्टर ट्रेनर के रूप में कुलदिप झाला, महेन्द्र उपध्याय खुजेमा बगिचावाला, रामसिंह मोहनिया, जितेन्द्र सोलेकी एवं तलावली के विद्यार्थी तथा रूकमणी वर्मा नें योगाभ्यास कराया। व्यवस्था का दायित्व कुलदीप धवाई के नेतृत्व में अब्दुल सत्तार खान, योगेश गुप्ता, नरेश पुरोहित, मनोज पाठक नें संभाला। कार्यक्रम का संचालन लोकेन्द्र चैहान व्याख्याता उत्कृष्ट ने किया तथा आभार प्रदर्शन जी.पी.ओझा ने किया।
Share it:

अपना MP

झाबुआ

Post A Comment: