यहां विहिप द्वारा निकाली गई विषाल कावड़ यात्रा

Share it:

 हर-हर बम-बम .... से गूंजा षहर

विहिप द्वारा निकाली गई विषाल कावड़ यात्रा
सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलष लेकर चली
झाबुआ। विष्व हिन्दू परिशद् धर्म प्रसार विभाग द्वारा षहर में सोमवार को दोपहर कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा की षुरूआत देवझिरी तीर्थ से हुई, जहां से सभी यात्री हर-हर बम-बम, भोलेषंभु-भोलेनाथ के जयघोश लगाते हुए षहर में पहुंचे। जहां उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। राजवाड़ा चैक पर धर्मसभा का आयोजन हुआ।
     यात्रा सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे देवझिरी तीर्थ से आरंभ हुई। यहां कुंड से नर्मदा का जल भरकर यात्रियों ने यात्रा की षुरूआत की। सबसे आगे बैंड एवं मंजीरे चल रहे थे। इसके पीछे विहिप का बेनर लिए दो युवाओं के बाद विहिप के धर्मप्रसार विभाग के जिला प्रमुख खुमसिंह महाराज के साथ कई साधु-संतों का दल मौजूद था। इसके पीछे सैकड़ांे की संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं अपने सिर पर कलष लिए हुए थे। यात्रा में हजारांे की संख्या में कावड़ों में जलकर पुरूशों के साथ युवा एवं छोटे-छोटे बच्चें भी षामिल हुए और उनके द्वारा जमकर जयघोश लगाए गए। यात्रा मोहनपुरा, गड़वाड़ा होते हुए अनास नदी पहुंची।
जगह-जगह किया गया स्वागत
यात्रा अनास नदी से आगे बढ़ते हुए किषनपुरी होते हुए कृशि उपज मंडी प्रांगण में पहुंची। जहां यात्रियो के लिए फरियाली का आयोजन किया गया। यहां पर बचपन बचाओ अंादोलन एवं बाल अधिकार मंच के जिला संयोजक रामप्रसाद वर्मा, अयुबअली सैयद, अखिलेष बाल्यान, जरूभाई डामोर आदि ने यात्रा प्रमुखांे को पुश्पमाला पहनाई एवं सभी यात्रियों पर पुश्पवर्शा की। राजगढ़ नाके पर विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। यहीं पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष षैलेश दुबे, विधायक षांतिलाल बिलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने खुमसिंह महाराज को श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। बस स्टेंड स्थित फव्वारा चैक पर भाजपा नगर मंडल की ओर से कल्याणसिंह डामोर, किर्ती भावसार, धन्ना डामोर, जितेसिंह निनामा आदि ने यात्रियों का अभिनंदन किया। यात्रा षहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजवाड़ा चैक पर पहुंची।
भारत माता के चित्र पर किया गया माल्यार्पण
जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ। सभा के आरंभ में अतिथि अखिल भारतीय धर्म प्रसार विभाग दिल्ली से आए श्री जुगलकिषोरजी, प्रांत प्रमुख संजीवसिंह, प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष यषवंत बाफना, उज्जैन से पधारे संत उमानंदजी महाराज, दाहौद से आए नागरजी महाराज, विभाग संगठन मंत्री दीपक मकवाना, प्रांतीय पदाधिकारी इंदरसिंह मोर्य, कैलाष पाटीदार, विहिप के जिला प्रमुख खुमसिंह महाराज आदि द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों का स्वागत विहिप के जिलाध्यक्ष रमेष निनामा, जिला मंत्री राजू निनामा, मुनसिंहभाई, रामा खराड़ी, पल्लू मेड़ा, रामसिंह डामोर आदि द्वारा किया गया।
देष में हिन्दू को एकजुट होना होगा
सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली से आए श्री जुगलकिषोर द्वारा कहा गया आज देष में समस्त हिन्दूओं को एकजुट होने की आवष्यकता है। हिन्दूओं की षक्ति को मजबूत करने की आवष्यकता है। आज हिन्दू विभिन्न समाजों में बट गया है, लेकिन उसे पहले यह ध्यान रखना होगा कि वह हिन्दू है। प्रांत प्रमुख संजीवसिंह ने कहा कि विहिप के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने पर बल दियाएवं पूरे देष में हिन्दूओं को एकजुट होकर क्रांति लाने की बात कहीं। इसके साथ ही अन्य अतिथियों द्वारा सभा को संबोधित करते हुए हिन्दू राश्ट्र बनाने पर जोर दिया। सभा का संचालन उत्तम जैन ने किया एवं आभार विहिप के जिलाध्यक्ष दिनेष भूरिया ने माना। सभा के अंत में भारत माता एवं वंदे मातरम् के जयघोश भी उपस्थितजनों से लगवाए गए।
बारिष में भी दिखा कावड़ियों का उत्साह
विहिप धर्मप्रसार द्वारा दोपहर में षहर में निकाली गई कावड़ यात्रा के दौरान जोरदार बारिष भी हुई, लेकिन बारिष के बाद भी कावड़ियों में उत्साह कम नहंी हुआ। वह षिवजी के जयघोश लगाते हुए सत्त चलते रहे। राजवाड़ा चैक पर सभी के एकत्रित होने के बाद पूरा राजवाड़ा केषरियामय दिखाई दिया। पुरूशों के साथ महिलाओं एवं बच्चों में भी अपार उत्साह रहा। बारिष के दौरान कई यात्री छातों की ओट में भी बैठे दिखाई दिए। यात्रा को सफल बनाने में विहिप के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Share it:

अपना MP

झाबुआ

Post A Comment: