रूस में 20 फीसद महिलाएं पुतिन से शादी की इच्छुक

Share it:
मास्को। एक सर्वे के मुताबिक रूस में 20 फीसद महिलाएं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शादी करने की इच्छुक हैं। न्यूज एजेंसी आरआइए नोवोस्ती ने स्वतंत्र एजेंसी लेवैडा सेंटर के हवाले से यह बात कही है। सर्वेक्षण के मुताबिक जहां 66 प्रतिशत महिलाएं पुतिन को जीवनसाथी नहीं बनाना चाहती हैं वहीं 14 फीसद महिलाओं ने इस प्रस्ताव को विचार योग्य माना है। यह सर्वे 1,601 रूसी महिलाओं से पूछे गए सवालों के जवाब पर आधारित है।
हालांकि पुतिन की पत्‍‌नी ल्युडमिला को कम ही उनके साथ देखा जाता है लेकिन राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने साल की शुरुआत में एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में पुतिन के पारिवारिक जीवन को सामान्य बताया था। सात तारीख को 60 वर्ष के होने जा रहे पुतिन को 2008 में हुए एक सर्वेक्षण में रूस का सबसे आकर्षक राजनेता बताया गया था।
Share it:

विदेश

Post A Comment: