हथेली में बीच वाली उंगली सीधी और अधिक लंबी हो तो समझ लें.

Share it:
हस्तरेखा ज्योतिष से हाथों की रेखाओं के साथ ही हथेली तथा उंगलियों की  बनावट से किसी इंसान का स्वभाव और भविष्य मालूम किया जा सकता है।हथेली में बीच वाली उंगली सीधी और अधिक लंबी हो तो समझ लें...
यहां तक कि केवल किसी एक अंगुली को देखकर भी भविष्य की बातें समझी जा सकती हैं। यहां जानिए मिडिल फिंगर या मध्यमा उंगली क्या-क्या बताती है आपके बारे में...यदि किसी व्यक्ति की मध्यमा अंगुली एकदम सीधी और लंबी है तो ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर कार्य को बहुत ही सही ढंग से करते हैं। इन लोगों का भविष्य उज्जवल होता है। अपनी बुद्धि के बल पर इन्हें घर-परिवार और समाज में उचित मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।जिन लोगों की मिडिल फिंगर तर्जनी यानी इंडेक्स फिंगर की ओर झुकी हुई दिखाई देती हो तो वे लोग किसी अनजाने डर से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को कभी-कभी आत्मग्लानी की भावनाओं का भी सामना करना पड़ता है। डर के कारण कई बार मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है।यदि किसी व्यक्ति की मिडिल फिंगर अनामिका यानी रिंग फिंगर की ओर झुकी हुई दिखाई दे तो वे लोग विकृत मानसिकता वाले हो सकते हैं। सामान्यत: ऐसे अधिकांश लोग कुटिलता और चतुरता के बल पर गुप्त योजनाओं से सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं।हथेली में मध्यमा अंगुली को शनि की अंगुली माना जाता है। इस अंगुली के नीचे स्थित भाग को शनि पर्वत कहते हैं। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शनि की अंगुली का ऊपरी अंतिम भाग बाहर की ओर झुका हुआ हो तो व्यक्ति को शनि के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति को चर्म रोग होने की संभावनाएं रहती हैं और इन्हें जंगली जीवों से बचना चाहिए।जिन लोगों की मध्यमा अंगुली और तर्जनी अंगुली यानी इंडेक्स फिंगर बराबर होती हैं वे लोग अत्यधिक महत्वकांशा वाले रहते हैं। अधिक महत्वकांशा के कारण इन्हें जीवन में कई प्रकार की उपलब्धियां हासिल होती हैं।यदि किसी व्यक्ति की मीडिल फिंगर और रिंग फिंगर यानी अनामिका अंगुली बराबर हैं तो वे लोग जुआ खेलना, सट्टा लगाना या ऐसा ही कोई अन्य काम पसंद करने वाला हो सकते हैं। इन लोगों ऐसे कामों में लाभ प्राप्त होता है और कभी-कभी हानि का भी सामना करना पड़ता है।जिन लोगों की हथेली में मध्यमा अंगुली यदि अनामिका अंगुली से छोटी हो तो वे लोग बेवकूफी वाले काम करते रहते हैं। ऐसे कामों की वजह से इन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत से काम बिगड़ भी जाते हैं। घर-परिवार तथा समाज में अपमान सहन करना पड़ सकता है।यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मध्यमा अंगुली सीधी न होकर मुड़ी हुई हो तो वे लोग दूसरों को परेशान करने वाले हो सकते हैं। ऐसे लोग कभी-कभी दूसरों को मारने तक ही इच्छा कर सकते हैं।जिन लोगों की हथेली में तर्जनी, अनामिका और मध्यमा अंगुली तीनों एक समान                                              तीनों एक समान होती  हैं वे लोग आलसी हो सकते हैं।      हथेली में बीच वाली उंगली सीधी और अधिक लंबी हो तो समझ लें...। इसके साथ ही इन लोगों में आत्मविश्वास की कमी भी हो सकती है। कम आत्मविश्वास की वजह से इन्हें कार्यों में सफलता आसानी से नहीं मिल पाती है।जिन लोगों की मध्यमा अंगुली सुंदर और उचित लंबाई वाली होती है तो वे लोग समझदार होते हैं। ऐसे लोगों किसी भी काम को बहुत ही अच्छे ढंग से और समझदारी के साथ करते हैं। सुंदर और दोष रहित मध्यमा अंगुली वाले लोग समाज में एक खास मुकाम हासिल करते हैं।ऐसे लोग गैर जिम्मेदार होते हैं जिनकी हाथों में मिडिल फिंगर और भाग्य रेखा भी छोटी होती है। इसके साथ इन लोगों हथेली में अंगूठा भी सामान्य लंबाई से छोटा होता है और लचीला होता है।ऐसे लोग जिनकी हथेली में मध्यमा अंगुली के ऊपरी छोर पर आड़ी रेखाएं होती हैं और उसके नीचे क्रॉस होता है वे कुटिल बुद्धि वाले होते हैं। ऐसे लोगों की हथेली में नाखुन छोटे और चौकार आकार के होते हैं। इनके नाखुन का रंग पीला होता है। इसके साथ ही इनकी हथेली में तर्जनी अंगुली के अंतिम छोर जाली बनी होती है।ऐसे लोग जिनकी हथेली में तर्जनी अंगुली यानी इंडेक्स फिंगर और मध्यमा अंगुली यानी मिडिल फिंगर के बीच दूरी होती है वे कलाकार प्रवृत्ति के लोग होते हैं। ऐसे लोगों की हथेली में चंद्र पर्वत अच्छी स्थिति में होता है।ध्यान रखें हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार पूरे हाथ का गहन अध्ययन करने के बाद ही सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। यहां सिर्फ मध्यमा अंगुली के प्रभाव बताए गए हैं। कभी-कभी यहां बताई गई बातें हथेली की रेखाएं, हाथ और अन्य अंगुलियों की बनावट से भी प्रभावित हो सकती हैंहथेली में बीच वाली उंगली सीधी और अधिक लंबी हो तो समझ लें...
Share it:

जीवन मंत्र

Post A Comment: